{"_id":"5bae7beb867a5570f257b990","slug":"15381616261-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा किशोरी बरामद, आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अगवा किशोरी बरामद, आरोपी को भेजा जेल
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगवा किशोरी बरामद, आरोपी को जेल
नरौरा। थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन सप्ताह पूर्व अगवा की गई किशोरी को पुलिस ने शुक्रवार को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि गांव निवासी एक व्यक्ति ने 9 सितंबर को बेटी को अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि सात सितंबर को वह गांव में अपनी दुकान पर था। तभी गांव का ही दूसरी जाति का एक युवक उसकी 15 वर्षीय बेटी को घर से बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया। दोनों की जातियां भिन्न होने के कारण मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ था। एसएचओ चरन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उन्हें सूचना मिली कि आरोपी युवक नरौरा बैराज के पास हाइवे पर किशोरी को लेकर भागने के लिए बस के इंतजार में बैठा है। इस पर एसआई राजजीमल धाकड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए किशोरी को बरामद कर आरोपी को दबोच लिया। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। वहीं आरोपी युवक शनी पुत्र राकेश को जेल भेज दिया गया। ब्यूरो