{"_id":"5baa8111867a557f67734c91","slug":"153790079619-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक श्रद्धालु की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में एक श्रद्धालु की मौत, दूसरा गंभीर
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में एक श्रद्धालु की मौत, दूसरा गंभीर
अनूपशहर। श्राद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए आ रहे श्रद्धालुओं की वैन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें एक श्रद्धालु की उपचार के दौरान मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना जवंा क्षेत्र के गांव दाऊ पुर, अलीगढ़ निवासी एक परिवार सोमवार देर रात वैन से अनूपशहर गंगा स्नान को आ रहा था। गांव तेलियानगला बंबे के पास पीछे से तेजी से आ रहे एक वाहन ने उनकी वैन में टक्कर मार दी। इससे राजेश पुत्र हरस्वरूप व राजपाल पुत्र दुल्लीसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से गंभीर रूप से घायल राजपाल की हायर सेंटर ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है तथा शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ब्यूरो