{"_id":"5baa80ac867a5501a176508d","slug":"15379006958-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुड्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छुड्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला
बुलंदशहर। बीबीनगर में कुछ लोगों ने रंजिश के चलते छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि थाना पुलिस मामले में कोई कार्रवाई करने की बजाए फैसला करने का दबाव बना रही है। पीड़ित ने अब एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।
बीबीनगर के मोहल्ला ब्रह्म दरवाजा निवासी दीपक मलिक पुत्र हरेंद्र ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह भारतीय सेना में सेवारत है। 17 सितंबर को वह घर छुट्टी लेकर आया थे। आरोप है कि 24 सितंबर की सुबह घर से खेत पर जाने के दौरान बस स्टेंड पर मोहल्ला चौहानपुरी के पास दो भाइयों ने उसे रोक लिया और उसके विरोधी के साथ संबंध रखने का आरोप लगाते हुए गाली गलौज शुरू कर दी। एक आरोपी ने चाकू से उसके सिर पर वार किया, जबकि दूसरे आरोपी ने डंडे से वार कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित के अनुसार उसने थाना बीबीनगर पहुंचकर तहरीर दी, लेकिन थाना प्रभारी के द्वारा दूसरे पक्ष को बुलाकर फैसला कराने का दबाव बनाया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। मामले में एसएसपी ने थाना प्रभारी को निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।