फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   पहले किया गलत आपरेशन, फिर वसूला अधिक बिल

पहले किया गलत आपरेशन, फिर वसूला अधिक बिल

Wed, 26 Sep 2018 12:08 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
पहले किया गलत आपरेशन, फिर वसूला अधिक बिल
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित व्यक्ति ने नगर स्थित एक अस्पताल संचालक पर गलत आपरेशन करने व अधिक बिल वसूलने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि उक्त चिकित्सक ने उपचार का कोई कागजात भी उन्हें नहीं दिया है। पीड़ित ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव पचौता निवासी जगदीश ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बीते 30 अगस्त को उसके भाई सुरेंद्र की पत्नी माया देवी के पैर की हड्डी टूट गई थी। माया देवी को बुलंदशहर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने उपचार और आपरेशन के नाम पर 60 हजार रुपये जमा करा लिए। इसके अलावा भी अस्पताल में करीब 20 हजार रुपये ले लिए गए। उपचार का कोई भी पर्चा पीड़ित परिवार को नहीं दिया गया। बीते दिनों पीड़ित की पत्नी के पैर में दर्द की अत्यधिक समस्या हुई तो उन्हें फिर से निजी अस्पताल में दिखाया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार करने से इंकार कर दिया। पीड़ित ने जब उपचार संबंधित कागजात व बिल मांगे तो वह भी देने से इंकार कर दिया गया। इसके बाद पीड़िता माया देवी का उपचार गाजियाबाद में कराया गया, जहां फिर से चिकित्सकों ने आपरेशन किया। गाजियाबाद के चिकित्सकों ने जानकारी दी कि बुलंदशहर में उनकी पत्नी का गलत आपरेशन कर दिया गया था। पीड़ित ने मामले में आरोपी चिकित्सक के खिलाफ तहरीर देकर नगर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed