फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   चार दिन से पोस्टमार्टम का इंतजार कर रहा अज्ञात शव, अफसर अंजान

चार दिन से पोस्टमार्टम का इंतजार कर रहा अज्ञात शव, अफसर अंजान

Sun, 16 Sep 2018 12:11 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
चार दिन बाद भी नहीं हुआ लावारिस शव का पोस्टमार्टम, उठ रही दुर्गंध
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला अस्पताल में चार दिन पूर्व एक अज्ञात युवक की मौत के बाद पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही सामने आई है। मॉर्चरी में चार दिन से रखा शव पोस्टमार्टम होने का इंतजार कर रहा है। पोस्टमार्टम न होने और फ्रीजर में न रखने से शव से दुर्गंध उठनी शुरू हो गई है। वहीं, शव को कौन लेकर आया, कब आया इसकी किसी को भी जानकारी नहीं है।

शवों की बेकद्री से बचाने के लिए शासन ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को सख्त आदेश दिए थे। इसके बाद भी शवों के साथ लगातार अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार चार दिन पूर्व एक अज्ञात युवक के शव को कुछ पुलिसकर्मी लेकर आए थे जो पहले से ही सड़ी-गड़ी हालत में था। पुलिसकर्मी शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी में रखवा कर पंचनामा भरने की बात कहकर चले गए। उसके बाद से न तो पुलिसकर्मी वापस आए न हीं अस्पताल प्रशासन ने इस ओर ध्यान दिया। वहीं, शव मॉर्चरी में खुले में रखे होने की वजह से सड़ता रहा। शव की दुर्गंध से मोहल्ले के लोग परेशान हैं और शव हटाने की मांग कर रहे हैं। चार दिन तक शव को फ्रीजर में रखने के स्थान पर खुले में रखे होने से लोगों को बीमारियां होने का खतरा होने पर भी स्वास्थ्य अफसरों ने भी लापरवाही बरती। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जानकारी की जाएगी। पुलिस की रिपोर्ट की वजह से शव का पोस्टमार्टम में देरी हुई होगी। उधर, एसएसपी केबी सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। शव किस थाना क्षेत्र से आया है, इसकी जानकारी की जाएगी। लापरवाही मिलने पर दोषी पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed