फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   डॉ. समीना ने लगाए जिला पुलिस पर लापरवाही के आरोप

डॉ. समीना ने लगाए जिला पुलिस पर लापरवाही के आरोप

Sun, 16 Sep 2018 12:11 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
डॉ. समीना ने लगाए जिला पुलिस पर लापरवाही के आरोप
विज्ञापन

बुलंदशहर। तीन तलाक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई लड़ रहीं डॉ. समीना ने जिला पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। तीन तलाक पीड़िता रानी उर्फ शबनम पर हुए एसिड अटैक के मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए शनिवार को डॉ. समीना ने डीएम के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

बताते चलें कि तीन तलाक के खिलाफ लड़ाई लड़ रही अगौता के गांव जौलीगढ़ निवासी रानी उर्फ शबनम पर नगर के डिप्टी गंज चौराहे पर एसिड अटैक हुआ था। जिसके बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया था। शुक्रवार को मामले में पीड़िता ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई लड़ रही डॉ. समीना ने रानी शबनम के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर पुलिस पर आरोपियों को शरण देने का आरोप लगाया। डॉ. समीना ने कहा कि चौकी से चंद कदम की दूरी पर तीन तलाक पीड़िता पर एसिड अटैक की घटना पुलिस की सक्रियता को बयां कर रही है। साथ ही मेडिकल कालेज मेरठ से भी उपचार के लिए मना करने का आरोप लगाया, जिसके चलते पीड़िता की हालत बिगड़ी। डॉ. समीना ने डीएम के नाम एक ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए मांग की कि पीड़िता को परेशान करने वाले सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। वहीं, रानी उर्फ शबनम शनिवार को अपने मायके दिल्ली चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed