{"_id":"5b9d51ff867a55013061b81b","slug":"153703678216-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर का अपहरण करने वाले आरोपी को जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोर का अपहरण करने वाले आरोपी को जेल भेजा
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोर का अपहरण करने वाले आरोपी को जेल भेजा
स्याना। छह दिन पूर्व स्याना के मोहल्ला काजी खेल से दस वर्षीय किशोर का अपहरण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। गत छह दिन पूर्व स्याना के मोहल्ला काजी खेल में दस वर्षीय किशोर अनू उर्फ अयान दुकान से कुछ सामान खरीदने आया था। इसी दौरान हापुड़ जिले के थाना हाफिजपुर के ग्राम हदयपुर निवासी मुंशाद खां अपनी बाइक पर आया व अयान को बाइक पर बैठाकर उसका अपहरण करके ले गया। बाद में लगभग 15 घंटे बाद पुलिस ने अयान को सकुशल बरामद कर लिया था। बताया जाता है कि अपहरणकर्ता मुंशाद का अपनी पत्नि साहिल से विवाद चल रहा है। अयान साहिल की मौसी का लड़का है। पत्नि पर दबाव बनाने के लिए मुंशाद ने अयान का अपहरण करने की योजना बनाई थी। शनिवार को स्याना के हापुड़ स्टैंड से पुलिस ने मुंशाद को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल सुबोध कुमार सिंह का कहना है कि अयान को उसके परिवारी जनों के सुपुर्द कर दिया गया है। इस घटना में शामिल मुंशाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।