फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   हत्या के छह आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा

हत्या के छह आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा

Sun, 16 Sep 2018 12:09 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
हत्या के छह आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा
विज्ञापन

बुलंदशहर। 20 वर्ष पूर्व हुई युवक की हत्या के मामले में कोर्ट ने सभी छह आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। एक आरोपी के फरार होने पर कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करते हुए पुलिस को गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। साथ ही आरोपियों पर 39 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी मो. शारिक ने बताया कि पांच जुलाई 1998 को जहांगीराबाद के गांव नवीनगर निवासी महेन्द्र पुत्र फकीरचंद की जमीनी विवाद में गला घोटकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पीड़ित पक्ष ने गांव के ही कुछ दबंगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए दो अन्य लोगों के साथ मारपीट का भी आरोप लगाया था। आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने पहले तो मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों को क्लीन चिट देते हुए अंतिम रिपोर्ट लगा दी थी। जिसके खिलाफ पीड़ित ने कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दायर की थी। शनिवार को अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय विकास कुमार ने मामले में अंतिम सुनवाई करते हुए सभी छह आरोपियों माता प्रसाद, विजय, महेश ,अमरनाथ, भुवनेश व किशन को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने फरार आरोपी किशन के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करते हुए एसएसपी को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए आदेश दिए हैं। साथ ही आरोपियों पर धारा 302 में 25 हजार, 307 में 10 हजार, 147 व 148 में दो-दो हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed