{"_id":"5b9964df867a557e85729b2d","slug":"153677947117-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहित प्रकरण:: साहब.. आत्महत्या नहीं, उसकी हुई है हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहित प्रकरण:: साहब.. आत्महत्या नहीं, उसकी हुई है हत्या
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहित प्रकरण: साहब.. आत्महत्या नहीं, उसकी हुई है हत्या
बुलंदशहर। संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार को डीएवी डिग्री कालेज के एक छात्र का शव देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित एक बाग में फंदे से लटका मिला था। मामले में पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर इसे आत्महत्या बता रही है। वहीं बुधवार को मृतक के परिजनों, एबीवीपी कार्यकर्ताओं समेत दर्जनों छात्रों ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही आरोप लगाया कि पुलिस व चिकित्सक हत्या को आत्महत्या दर्शाने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
बता दें कि बीते सोमवार को नगर के शांतिनगर भूड़ निवासी रोहित राजौर पुत्र जगवीर सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव कुड़वल बनारस के निकट एक बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। उसके घुटने जमीन से छू रहे थे। परिजनों का आरोप था कि उसकी हत्या कर शव को यहां टांगा गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस का कहना था कि उसकी मौत हैंगिंग के कारण हुई है। पुलिस मामले में जांच की बात कह रही थी। वहीं परिजनों का आरोप था कि पुलिस व पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों की मिलीभगत से हत्या को आत्महत्या में दर्शाने की कोशिश की जा रही है। बुधवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मृतक के परिजनों व दर्जनों छात्रों के साथ एसएसपी कार्यालय पर पहुंच कर जमकर हंगामा करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने एसएसपी को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि रोहित की हत्या की गई है, पुलिस हत्या को आत्महत्या में दर्शाना चाह रही है। पीड़ित पक्ष ने इस दौरान एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं एसएसपी केबी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिजनों को निष्पक्ष व जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।