फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   572 नवनियुक्त शिक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र, खिले चेहरे

572 नवनियुक्त शिक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र, खिले चेहरे

Sun, 09 Sep 2018 11:13 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
572 नवनियुक्त शिक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र, खिले चेहरे
विज्ञापन

बुलंदशहर। बेसिक शिक्षा विभाग की भर्ती के तहत चयनित किए गए नवनियुक्त 572 सहायक शिक्षकों को रविवार नियुक्ति पत्र मिल गए। नियुक्ति पत्र मिलते ही उनके चेहरे खिल गए। इन सभी को स्कूल ज्वाइन करने के लिए 15 दिन का समय दिया है। अफसरों का दावा है कि शिक्षकों को नियुक्ति पत्र और स्कूल आवंटन में किसी तरह की कोताही नहीं बरती गई है।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 68500 सहायक शिक्षकों की भर्ती की गई है। इसमें से बुलंदशहर जिले को 729 शिक्षक मिले थे। इनकी पिछले दिनों काउंसलिंग कार्रवाई गई और उसके बाद स्कूल आवंटन के लिए विकल्प भरवाए गए। इस पूरी प्रक्रिया में 572 नवनियुक्त सहायक शिक्षक ही पाए गए और उन्हें रविवार को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए। अफसरों ने बताया कि नियुक्ति प्रक्रिया में 25 नवनियुक्त शिक्षक अनुपस्थित रहे। इसके अलावा 131 शिक्षक ऐसे रहे, जो दूसरे प्रदेशों से संबंधित रहे है। नियुक्ति संबंधित औपचारिकताएं पूरी नहीं कर पाए। इनमें ऐसे भी शिक्षक शामिल रहे, जिनके पास मूल निवास प्रमाणपत्र नहीं थे और इंटर के बाद दो वर्ष का ही डिप्लोमा किया था। एक शिक्षक की नियुक्ति पहले ही बेसिक शिक्षा सचिव स्तर से निरस्त हो चुकी थी। यहां यह भी बता दें कि शिक्षकों की मनमर्जी के स्कूल में तैनाती के लिए सिफारिशों का भी दौर चला, लेकिन अफसरों का दावा है कि यह पूरी प्रक्रिया निष्पक्षता से की गई हे और किसी तरह की कोताही नहीं बरती गई। इससे उन शिक्षकों में मायूसी भी है, जिनकी सिफारिश नहीं चली और मनमर्जी के स्कूल नहीं मिले।
विज्ञापन


306 एकल व शिक्षक विहीन स्कूल फिर भी रह गए खाली
बुलंदशहर। जिले के 445 एकल और शिक्षिक विहीन स्कूलों में शिक्षकों की कमी तो दूर हो गई। साथ ही 306 स्कूल फिर भी खाली रह गए। ऐसे में इन स्कूलों में शिक्षा की जिम्मेदारी फिलहाल शिक्षामित्रों के हाथ में ही रहेगी। जिले में ऐसे स्कूलों की संख्या 751 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में परिषदीय स्कूलों की संख्या 2399 हैं। इनमें से 751 स्कूल एकल और शिक्षक विहीन हैं। इन स्कूलों में शिक्षा की जिम्मेदारी सिर्फ शिक्षामित्रों के सहारे ही है। सहायक अध्यापकों की भर्ती के बाद जिले को 729 शिक्षकों की सूची मिलने पर आस बंध गई थी कि इन स्कूलों में अब शिक्षकों की कमी नहीं रहेगी। साथ ही बच्चों को शिक्षा भी बेहतर मिलेगी। मगर, नियुक्ति के लिए 572 शिक्षक ही पात्र पाए गए और उन्हें नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिए। विभागीय अफसरों ने 127 शिक्षक विहीन स्कूलों में दो-दो और 318 एकल स्कूलों में इन शिक्षकों को तैनाती दी गई है। इस तरह से 445 स्कूलों में तो शिक्षकों की कमी नहीं रही। जबकि 306 स्कूल बिना शिक्षक के ही रह गए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार का कहना है कि 131 शिक्षक अनुपस्थित और नियुक्ति के लिए औपचारिकता पूरी नहीं करने पर एकल व शिक्षक विहीन स्कूलों में शिक्षकों की कमी रह गई। प्रयास किया जाएगा कि शेष रह गए एकल व शिक्षक विहीन स्कूलों में जल्द से जल्द शिक्षकों की तैनाती की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed