{"_id":"5b8ece7e867a554880554f06","slug":"153608561613-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पताल में बुखार से महिला की मौत, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निजी अस्पताल में बुखार से महिला की मौत, परिजनों का हंगामा
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
निजी अस्पताल में बुखार से महिला की मौत, परिजनों का हंगामा
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में महिला की बुखार से मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि चिकित्सक की लापरवाही से महिला की मौत हुई है। इसके अलावा अस्पताल प्रशासन पर दो दिन के भीतर अंधाधुंध बिल बनाने का आरोप भी लगा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले को रफा दफा कराया।
खानपुर थाना क्षेत्र के गांव प्याना कलां निवासी महिला शशि पत्नी सुखपाल को बीते दिनों बुखार की समस्या हुई थी। जिसके बाद परिजनों ने उसे दो सितंबर को बुलंदशहर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसका उपचार किया जा रहा था। मंगलवार दोपहर को महिला की मौत हो गई। जिसके बाद मृतका के परिजनों ने मामले में चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। साथ ही आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन ने दो दिन के भीतर करीब एक लाख रुपये का बिल बना डाला। इसके बावजूद महिला के इलाज में लापरवाही बरती गई और उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।