फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   किशोरी को अगवा कर हापुड़ ले जा कर किया सामूहिक दुष्कर्म

किशोरी को अगवा कर हापुड़ ले जा कर किया सामूहिक दुष्कर्म

Tue, 04 Sep 2018 11:47 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
किशोरी को अगवा कर हापुड़ ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात घर से बाहर गई एक किशोरी को दो बाइक सवार तीन युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर लिया। उसके बाद आरोपियों ने उसे हापुड़ ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। परिजनों ने दो नामजद सहित तीन के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
बताया गया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी रविवार रात करीब 9.30 बजे घर से बाहर गई थी। आरोप है कि इस दौरान खेत पर गांव निवासी तीन युवक दो बाइकों पर मौजूद थे। तीनों युवकों ने किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे बाइक पर बैठा कर हापुड़ ले गए जहां दो युवकों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म दिया। किशोरी के देर रात तक न लौटने पर सोमवार सुबह थाने पहुंचकर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार शाम किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर पीड़िता ने परिजनों को फोन कर मामले की जानकारी देते हुए खुद के हापुड़ स्थित मोदीनगर फ्लाई ओवर के पास होने की जानकारी दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। यहां परिजनों ने 100 नंबर पर फोन कर हापुड़ पुलिस को सूचना दी। हापुड़ पुलिस किशोरी को बरामद कर थाने ले आई। बाद में थाना पुलिस से संपर्क कर हापुड़ पुलिस ने किशोरी को परिजनों के हवाले कर दिया। मंगलवार को परिजन पीड़िता को लेकर औरंगाबाद थाने पर पहुंचे और गांव के ही दो युवकों को नामजद करते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ की तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। मामले में समझौते को लेकर पीड़िता के परिजनों पर दवाब बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

कोट...
पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है, मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही सामूहिक दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल किशोरी के अगवा होने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अवनीश कुमार इंस्पेक्टर औरंगाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed