फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   प्रेम प्रसंग के चलते युवती ने की जान देने की कोशिश

प्रेम प्रसंग के चलते युवती ने की जान देने की कोशिश

Tue, 04 Sep 2018 11:47 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग के चलते युवती ने की जान देने की कोशिश
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी निवासी युवती ने प्रेम प्रसंग में परिजनों से हुए विवाद के बाद जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की। युवती को गंभीरावस्था में निजी अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है।

देहात कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी निवासी युवती नोएडा स्थित कालेज में बीटेक की छात्रा है। बताया गया कि युवती का बुलंदशहर निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। मामले की जानकारी दोनों के परिजनों को भी है। सूत्रों की मानें तो युवक के परिजन शादी के लिए तैयार हैं, लेकिन युवती के परिजन इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। पूर्व में भी युवती की अपने परिजनों से इस बात को लेकर विवाद हो चुका है। रविवार रात भी युवती का इस बाबत अपने परिजनों से विवाद हुआ था। जिसके बाद युवती ने अपने कमरे में जाकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई। जिसके बाद परिजनों ने उसे तत्काल नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, अब युवती की हालत में सुधार बताया जा रहा है। इस मामले में कोई शिकायत अभी थाने में नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed