फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   फंदे पर लटके किशोर की मौत को ‘खाकी ने दी मात’

फंदे पर लटके किशोर की मौत को ‘खाकी ने दी मात’

Sun, 02 Sep 2018 11:54 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
फंदे पर लटके किशोर की मौत को ‘खाकी ने दी मात’
विज्ञापन

खानपुर। एक ओर पुलिस की लोग किरकिरी करते नहीं थकते हैं, वहीं दूसरी ओर खानपुर पुलिस का एक सराहनीय कार्य रविवार को खाकी की चमक में चार चांद लगा गया। फंदे पर लटके किशोर की अटकी हुई सांसों को खाकी के पहरेदारों ने अपने अनुभव से वापस ला दिया। जिसके बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं अब युवक की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

बता दें कि रविवार सुबह क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोर ने भौपुर-जवासा मार्ग पर खेत में स्थित एक फंदे पर लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। राहगीरों व स्थानीय लोगों ने तत्काल मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार व सीओ स्याना एसपी शर्मा घटनास्थल पर पहुंच गए। साथ ही आनन-फानन में फंदे पर लटके किशोर को नीचे उतारा। बताया गया कि इस दौरान थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने शालीनता से अपने अनुभव का परिचय दिया और खुद ही उक्त किशोर के फेफड़े दबाने लगे। एक अन्य पुलिसकर्मी से किशोर को मुंह से साँस देने को कहा। थाना पुलिस के इस प्राथमिक उपचार से अचानक ही किशोर के शरीर में हरकत होती दिखी। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी उसके हाथ-पैरों की मालिश में जुट गए। पुलिस के प्रयास से लड़के के हाथ-पैर हिलने लगे। पुलिस ने युवक को होश आता हुआ देख उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जहां, अब युवक की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed