{"_id":"5b859af142c79246627abdb3","slug":"15354825988-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म, बना ली अशर्ील वीडियो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म, बना ली अशर्ील वीडियो
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म, बना ली अश्लील वीडियो
बुलंदशहर। खानपुर थाना क्षेत्र में एक महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया, साथ ही उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली गई। महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल भी किया गया। आरोप है कि बीते 15 अगस्त को आरोपी ने घर में लूटपाट कर महिला और उसके चार बच्चों को अगवा कर लिया था। पीड़ित पति ने अब एसएसपी से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है।
मूलरूप से नरसेना के एक गांव निवासी पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि बीते कई माह से वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ खानपुर क्षेत्र स्थित एक मकान में किराए पर रह रहा था। करीब चार माह पहले उसकी गैर मौजूदगी में खानपुर के एक गांव का परिचित व्यक्ति उसके घर आया और उसकी पत्नी को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसकी पत्नी की अश्लील वीडियो भी बना ली थी। इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसकी पत्नी से लाखों रुपये ऐंठ लिए। आरोप है कि बीते 15 अगस्त की शाम को आरोपी व्यक्ति अपने चार अन्य साथियों के साथ घर में घुस आया। साथ ही उसने घर में रखे रुपये व जेवरात समेत अन्य कीमती सामान लूट लिया और फिर पीड़िता की पत्नी व चार बच्चों को अगवा कर अपने साथ ले गया। पीड़ित पति का आरोप है कि थाना खानपुर में तहरीर देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में उसे पत्नी और बच्चों की जानमाल का खतरा बना हुआ है। पीड़ित पति ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसपी ने खानपुर पुलिस को मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।