फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   गोकशी मामले में वांछित दो इनामियों को पुलिस ने धरा

गोकशी मामले में वांछित दो इनामियों को पुलिस ने धरा

Tue, 07 Aug 2018 06:17 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 06:17 PM IST
विज्ञापन
गोकशी मामले में वांछित दो इनामी गो तस्कर को दबोचा
विज्ञापन


बुलंदशहर। कोतवाली देहात की नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव इमलिया में हुई गोकशी की घटना में वांछित चल रहे दस-दस हजार के दो इनामी गो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध हथियार बरामद किए हैं। आरोपियों को सोमवार दोपहर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव इमलिया में लगभग डेढ़ माह पहले गोकशी की घटना हुई थी, जिसकी रिपोर्ट नई मंडी चौकी में दर्ज है। अन्य गोकशों के साथ सलीम व हारुन का नाम गोकशी की इस घटना में शामिल था। दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे। आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसएसपी ने 10-10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। सोमवार को कोतवाली देहात प्रभारी तपेश्वर सागर और नई मंडी चौकी इंचार्ज नवीन भाटी गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गांव इमलिया में हुई गोकशी की घटना में शामिल दस-दस हजार रुपये के दो वांछित स्याना अड्डे पर मौजूद हैं, और कहीं भागने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। उनके पास से पुलिस ने छुरा आदि बरामद किया है। दोनों आरोपी अगौता थाना क्षेत्र के गांव मालागढ़ के निवासी हैं। आरोपी सलीम पर कई मामले दर्ज हैं। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed