फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   दिव्यांग से दुष्कर्म करते युवक को दबोचा

दिव्यांग से दुष्कर्म करते युवक को दबोचा

Tue, 07 Aug 2018 06:13 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 06:13 PM IST
विज्ञापन
दिव्यांग से दुष्कर्म करते युवक को दबोचा
विज्ञापन


शिकारपुर। थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद रोड स्थित बंबे की पुलिया के निकट सोमवार देर शाम एक युवक को गांव निवासी दिव्यांग अधेड़ महिला से दुष्कर्म करते हुए राहगीरों ने दबोच लिया। राहगीरों ने उसकी पिटाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। खबर लिखे जाने तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी थी। वहीं, पुलिस ने मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।

शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 55 वर्षीय महिला दिव्यांग (विक्षिप्त) है। आरोप है कि सोमवार देर शाम गांव निवासी एक युवक पीड़िता को अपने साथ ले आया। साथ ही आरोपी युवक दिव्यांग महिला के साथ जहांगीराबाद रोड स्थित बंबे की पुलिया के निकट दुष्कर्म करने लगा। महिला का शोर सुनकर राहगीरों ने महिला को आरोपी के चंगुल से बचाया और आरोपी को पकड़ कर जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। साथ ही महिला के परिजनों को मामले की सूचना दी। एसएसआई शिकारपुर कोतवाली चंद्रसैन ने बताया कि मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed