{"_id":"5b5f5af64f1c1bc6508b7c4b","slug":"153297585719-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार बंद बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर की लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथियार बंद बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर की लूटपाट
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथियार बंद बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर की लूटपाट
स्याना। रिलायंस पेट्रोल पंप पर सोमवार तड़के आधा दर्जन हथियार बंद बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मियों को गन प्वाइंट पर लेकर 40 हजार रुपये, मोबाइल और सीपीयू लूट लिया। विरोध पर आरोपियों ने एक सेल्समैन के साथ मारपीट भी की। एसपी सिटी, सीओ और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की।
स्याना गढ़ रोड स्थित गोपाल जी डेयरी के निकट रिलायंस पेट्रोल पंप पर कार सवार नकाबपोश आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर पहुंचकर कर्मचारियों को हथियारों के बल पर आतंकित किया। बदमाशों ने सेल्समैन ओमप्रकाश, वीरेंद्र, जितेंद्र व कार चालक सर्वेश त्यागी को गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट शुरू कर दी। बदमाश सेल्समैन को स्ट्रांग रूम में ले गए और वहां रखे 40 हजार रुपये कैश, मोबाइल और सीपीयू लूट लिया। बदमाश सीसीटीवी कैमरे से बचने के लिए सीपीयू भी ले गए। बदमाशों ने एक सेल्समैन ओमप्रकाश के साथ मारपीट करते हुए उसकी बाजू तोड़ दी। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह व सीओ स्याना एसपी शर्मा ने भी मौका मुआयना किया। फोरेंसिक टीम द्वारा भी जांच की गई। सीओ एसपी शर्मा का कहना है कि बदमाशों के हुलिए के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।