फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   मां-बहन का हत्यारोपी दोषी करार, आजीवन कारावास

मां-बहन का हत्यारोपी दोषी करार, आजीवन कारावास

Tue, 31 Jul 2018 12:07 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
मां-बहन का हत्यारोपी दोषी करार, आजीवन कारावास
विज्ञापन


बुलंदशहर। अरनियां थाना क्षेत्र के गांव गंगावली में मां व बहन की हत्या करने वाले आरोपी युवक को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सप्तम सुनील कुमार सिंह ने दोषी करार देते हुए सश्रम आजीवन कारावास व अर्थदंड सुनाया है।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी नवनीत कुमार शर्मा ने बताया कि गांव बाजना थाना गभाना जिला अलीगढ़ निवासी रामेश्वर दयाल पुत्र चुन्नीलाल ने 20 अक्टूबर 2013 को अरनियां थाने में डबल मर्डर की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी बहन गीता अपनी बेटी के साथ गांव गंगावली थाना अरनियां में रहती थी। गीता का पुत्र पंकज शर्मा अक्सर अपनी मां व बहन के साथ खेती की जमीन के बंटवारे को लेकर मारपीट करता था। इसी कारण वादी का भतीजा ललित पुत्र संजय गीता के पास ही गांव में रहता था। संपत्ति विवाद के कारण वादी 19 अक्टूबर 2013 को अपनी बहन गीता के घर आया हुआ था। रात करीब 11.15 बजे वादी शौच के लिए खेत पर गया था। आरोप था कि जब वादी खेत से लौट कर घर पहुंचा तो आरोपी पंकज शर्मा अपनी मां गीता के सिर पर ईंट से वार कर रहा था, वादी के टोकने पर आरोपी मौके से उसे धक्का देकर भाग निकला। मां की हत्या से पूर्व पंकज अपनी बहन सीमा की भी ईंट से कुचलकर हत्या कर चुका था। दोहरे हत्याकांड की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में आरोपी पंकज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। आरोपी के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायाधीश ने मामले में आरोपी को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास व 10 हजार रुपये अर्थदंड सुनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed