{"_id":"5b5e010a4f1c1b52748b79df","slug":"153288730120-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत के आदेश से युवक की हत्या के आरोप में केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अदालत के आदेश से युवक की हत्या के आरोप में केस दर्ज
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत के आदेश पर युवक की हत्या के आरोप में केस दर्ज
अनूपशहर। कोतवाली क्षेत्र के गांव रूढ़ बांगर में करीब एक साल पहले हुई युवक की हत्या मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई न करने पर पीड़ित पिता ने अदालत से न्याय की गुहार लगाई थी।
गांव रूढ़ बांगर निवासी पीड़ित सत्यदेव ने बताया कि उसके बेटे जोगेंद्र की मोटर साइकिल से गांव के ही प्रवीन के लड़के की टांग टूट गई थी। इस कारण प्रवीन उससे अंदरूनी रंजिश रखता था। पिछले साल दस जुलाई को प्रवीन सहित गांव के ही चार लोग जोगेंद्र को बहला-फुसलाकर जंगल ले गए थे। रात तक जोगेंद्र घर पर वापस नहीं आया। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। तेरह जुलाई को एक ग्रामीण ने सत्यदेव को बताया कि जोगेंद्र को मारकर खेत के नीम के पेड़ पर लटका गया है। मौके पर जाकर देखा तो जागेंद्र की लाश नीम के पेड़ से लटकी हुई थी। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सत्यदेव ने गांव के ही चार नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और न ही आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई। इसके बाद पीड़़ित सत्यदेव ने अदालत से न्याय की गुहार लगाई थी। अदालत ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के निर्देश दिए हैं। कोतवाली पुलिस ने अदालत के आदेश पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू दी है। ब्यूरो