फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   किशोरी के साथ रेप की कोशिश, पुलिस ने की सांठ-गांठ

किशोरी के साथ रेप की कोशिश, पुलिस ने की सांठ-गांठ

Sat, 07 Jul 2018 10:25 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
किशोरी के साथ रेप की कोशिश
- पुलिस में शिकायत के बाद भी पीड़ित परिवार को मिल रही धमकी
- पीड़ित किशोरी के परिजनों ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेज लगाई गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी के साथ खेत पर एक युवक ने रेप की कोशिश की। पीड़िता ने परिजनों संग आरोपी की थाने में शिकायत भी की, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते आरोपी अब पीड़िता व उसके परिजनों को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने अब एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र निवासी किशोरी ने शनिवार को परिजनों संग एसएसपी को शिकायती पत्र दिया। जिसमें, उसने बताया कि बीते 29 जून को वह घर से अपने खेत पर पशुओं का चारा लेने के लिए गई थी। गांव निवासी एक युवक उस पर पिछले काफी समय से बुरी नजर रखता है। जब पीड़िता खेत पर पहुंची तो आरोपी पहले से ही वहां घात लगाए बैठा था। पीड़िता के पहुंचते ही आरोपी ने उसे दबोच लिया और खेत में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता के शोर मचाने पर कुछ लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़िता ने परिजनों संग थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। पीड़िता ने एसएसपी से मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed