{"_id":"5b2d36094f1c1b603c8b4f75","slug":"152968961016-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वो रहम की भीख मांगती रही, लेकिन नहीं पसीजा आरोपियों का दिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वो रहम की भीख मांगती रही, लेकिन नहीं पसीजा आरोपियों का दिल
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रहम की भीख मांगती रही पीड़िता, नहीं पसीजा दरिंदों का दिल
- दस बेरहम आरोपियों ने तार-तार कर दी 15 वर्षीय किशोरी की इज्जत
- किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की वारदात से सहमे हैं परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। वो तो अपने गांव के उन दोनों युवकों को ही जानती थी। उन्होंने धार्मिक स्थल पर घूमने का लालच दिया और अपने साथ ले गए। आरोपियों पर उस मासूम किशोरी ने जो भरोसा किया वो कुछ ही मिनटों बाद तार-तार हो गया। एक या दो नहीं दस आरोपियों ने उसके साथ हैवानियत का खेल खेला। वो बार-बार आरोपियों से रहम की भीख मांगती रही, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा और लहूलुहान हालत में उसे मरा समझ कर भाग निकले।
परिजनों ने बताया कि 18 जून की रात को आरोपियों ने मासूम का बहला-फुसलाकर अपहरण किया था। रात में ही आरोपियों ने उसके साथ हैवानियत की। 19 जून की सुबह पांच बजे किशोरी खेत में लहूलुहान अवस्था में बेसुध पड़ी मिली। किशोरी की हालत इतनी नाजुक थी कि उसे होश में आने के लिए तीन दिन का समय लग गया। 21 जून को पीड़िता ने अपने परिजनों के सामने रोते-बिलखते उस काली रात में उसके साथ हुई हैवानियत बताई। परिजनों ने बताया कि बिटिया बिलखते हुए बार-बार बेसुध हो रही थी और काफी डरी सहमी थी। आरोपियों के नाम बता कर पीड़िता फिर से बेसुध हो गई। इस दौरान उसने कहा कि वह तो गांव निवासी दोनों युवकों के भरोसे पर उनके झांसे में आ गई थी, लेकिन आरोपी उसके साथ ऐसी भयानक वारदात को अंजाम देंगे सोचा भी नहीं था।
क्षेत्र में चर्चा बना कांड
- किशोरी के साथ हुई हैवानियत की क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है। लोग आपस में घटना के कारणों का पता लगाने में जुटे हैं। लोग अपने-अपने कयास लगा रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल है कि घटना करने से पूर्व योजना बनाई गई थी या फिर आरोपियों ने रंजिशन घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
दो समुदायों से जुड़ा है मामला
- मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण काफी संवेदनशील है। पुलिस-प्रशासन भी पूरी सतर्कता बरते हुए है। फिलहाल क्षेत्र में माहौल शांत है।