{"_id":"5b0ee44d4f1c1b906e8b56a4","slug":"152770261115-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में अर्द्धविक्षिप्त महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में अर्द्धविक्षिप्त महिला की मौत
Updated Wed, 30 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे किनारे मिला वृद्धा का शव
- मंगलवार रात्रि से लापता थी वृद्धा
- बिना पोस्टमार्टम कराए शव ले गए परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह स्याना रोड पर सड़क किनारे एक वृद्धा का शव संदिग्ध परिस्थतियों में पड़ा हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया। जानकारी के अनुसार मृतका मंगलवार रात्रि से लापता थी, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया तथा शव अपने साथ ले गए।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गिरधारी नगर निवासी ऊषा देवी(70) पत्नी गुलवीर सिंह मंगलवार देर शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर से लापता हो गई थीं। परिजनों ने रात भर उनकी खोजबीन की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लग सका था। बुधवार सुबह देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र में स्याना रोड पर एक पेड़ के नीचे वृद्धा का शव पड़ा हुआ था। राहगीरों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला अर्द्धविक्षिप्त थी। वह पूर्व में भी इसी तरह घर से गायब हो गई थी। बाद में उन्हें ढूंढ लिया गया था। मंगलवार रात को भी अचानक वह गायब हो गई थीं। परिजनों ने उनका पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। चौकी इंचार्ज नवीन भाटी का कहना है कि महिला की मौत स्वाभाविक हुई है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
----------