फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बस ने कार को मारी टक्कर, युवक की मौत

बस ने कार को मारी टक्कर, युवक की मौत

Fri, 25 May 2018 11:25 PM IST
Updated Fri, 25 May 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
बस ने कार को मारी टक्कर, युवक की मौत
विज्ञापन

- बदायूं से दिल्ली जा रही थी सिकंदराबाद डिपो की बस
अमर उजाला ब्यूरो
डिबाई/दानपुर।
हाईवे पर फायर स्टेशन के पास बृहस्पतिवार रात बदायूं से दिल्ली जा रही रोडवेज बस ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बस में बैठी कुछ सवारियों को भी चोटें आईं। हादसे के बाद चालक और परिचालक दोनों बस छोड़कर भाग गए। मृतक के दोस्त ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
सिकंदराबाद डिपो की बदायूं से दिल्ली जा रही सवारियों से भरी रोडवेज बस ने बृहस्पतिवार रात करीब डेढ़ बजे सामने से जा रही कार को टक्कर मार दी। आमने-सामने की भिड़ंत में दिल्ली के सीमापुरी कालोनी थाना क्षेत्र निवासी कार चालक महफूज(40) पुत्र इदरीश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक, परिचालक मौके से भाग गए। चोटिल सवारियों को राहगीरों ने अन्य संसाधनों से रवाना किया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगाकर कार चालक के फंसे शव को निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। कोतवाली निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के दोस्त दिल्ली नंदनगली निवासी इशाक पुत्र शब्बीर ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक गंभीर
डिबाई। हाईवे पर गांव सबलपुर के पास शुक्रवार दोपहर दो बाइक आमने-सामने भिड़ गईं। हादसे में दो युवक गंभीर घायल हो गए। सीएचसी पर उपचार के बाद चिकित्सक ने दोनों को हायर सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया। मोहल्ला चौधरी खेल निवासी अरमान (22) पुत्र अब्दुल सलाम भीमपुर दोराहे से डिबाई जा रहा था। विपरीत दिशा से संजय (24) वीर सिंह निवासी अनौना थाना पहासूअपने गांव जा रहा था। सबलपुर के पास दोनों की भिड़ंत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों को सीएचसी पहुंचाया। पुलिस ने दोनों बाइक को कब्जे में ले लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


कार ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में नहर के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। उसे जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोहल्ला राधा नगर निवासी अभिषेक पुत्र जितेंद्र खुर्जा स्थित एक फैक्ट्री में कार्यरत है। शुक्रवार सुबह वह बाइक से फैक्ट्री जा रहा था। युवक जब नहर से खुर्जा रोड पर पहुंचा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। गंभीरावस्था में युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed