फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   24 घंटे बाद बरामद हुआ डूबे युवक का शव

24 घंटे बाद बरामद हुआ डूबे युवक का शव

Fri, 25 May 2018 11:25 PM IST
Updated Fri, 25 May 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
24 घंटे बाद बरामद हुआ युवक का शव
विज्ञापन

अहार। अवंतिका देवी मंदिर घाट पर बृहस्पतिवार दोपहर औरंगाबाद निवासी डूबे युवक का शव शुक्रवार को मिल गया। पुलिस ने शव को पीएम को भेज दिया। औरंगाबाद निवासी नितिन बृहस्पतिवार को गंगा स्नान के लिए अपने दोस्तों संग अवंतिका देवी गंगा घाट गए थे। इस दौरान एक पांच वर्षीय मासूम को डूबते हुए देख उन्होंने अपने दोस्तों संग गंगा में छलांग लगा दी थी। मासूम को तो बचा लिया गया, लेकिन नितिन गहरे जल में जाने से डूब गया। आनन-फानन में उसकी खोजबीन शुरू की गई, लेकिन देर रात तक भी शव बरामद नहीं हो सका था। अहार थाना प्रभारी तेज सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को नितिन का शव प्लाटून पुल पर अटका हुआ मिला है। शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


अज्ञात बालक का मिला शव
अहार। अवंतिका देवी गंगा घाट पर शुक्रवार दोपहर करीब सात वर्षीय एक मासूम बालक का शव तैरता मिला। एसओ तेज सिंह ने बताया कि शुक्रवार को नितिन की तलाश की जा रही थी। इस दौरान एक मासूम बालक का शव गंगा में तैरता हुआ मिला। अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। न ही किसी बालक के लापता होने की कोई शिकायत मिली है। जल्द ही मासूम की शिनाख्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed