{"_id":"5b05ae374f1c1bf36b8b565d","slug":"152709892919-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड की परीक्षा के पहले दिन पकड़े दो नकलची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीएड की परीक्षा के पहले दिन पकड़े दो नकलची
Updated Wed, 23 May 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएड की परीक्षा के पहले दिन पकड़े गए दो नकलची
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के अधीन बुधवार को जिले के महाविद्यालयों में बीएड की परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा के पहले ही दिन डीएवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो नकलची पकड़े गए। कॉलेज प्रबंधन ने दोनों की रिपोर्ट बनाकर विश्वविद्यालय को भेज दी है।
डीएवी कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. गौतमवीर ने बताया कि बुधवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अधीन जिले के महाविद्यालयों में बीएड की परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा के पहले ही दिन डीएवी महाविद्यालय में दो परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। उन्होंने बताया कि नकल करते पकड़े गए दोनों परीक्षार्थियों की रिपोर्ट बनाकर विश्वविद्यालय को भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि परीक्षा को नकल रहित करवाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। परीक्षा शुरू होने से पहले महाविद्यालय के मुख्य गेट पर चेकिंग की जा रही है और परीक्षार्थियों को चेतावनी दी गई है कि यदि कोई भी नकल करता हुआ पकड़ा गया तो उसकी रिपोर्ट बनाकर विश्वविद्यालय को भेज दी जाएगी। ब्यूरो