फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   सड़क हादसे में बालक की मौत

सड़क हादसे में बालक की मौत

Wed, 23 May 2018 11:38 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में किशोर की मौत
विज्ञापन

औरंगाबाद। अगौता थाना क्षेत्र के गांव शाह नगर में सड़क पार कर रहे एक किशोर को मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा।

अगौता के गांव शाहनगर निवासी आकिब (12) पुत्र आसिफ खां बुधवार को अपने खेतों पर काम करने जा रहे थे। तभी सैदपुर अगौता की ओर से आ रहे मिनी ट्रक ने आकिब को टक्कर मार दी। इससे मौके पर आकिब की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक अपने मिनी ट्रक को छोड़कर भाग गया। चालक को भागता देख ग्रामीणों ने उसका पीछा कर पकड़ लिया। बाद में ग्रामीणों ने 100 नंबर पर फोन कर मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक किशोर के चाचा सादिक खां ने चालक को नामजद कर थाने में तहरीर दी। एसओ अगौता सुभाष सिंह ने बताया कि मृतक पक्ष की तहरीर के आधार पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही आरोपी चालक गौरव पुत्र अजयवीर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed