फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   विधायक को फिर भेजा धमकी भरा संदेश

विधायक को फिर भेजा धमकी भरा संदेश

Tue, 22 May 2018 10:56 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
विधायक को फिर भेजा धमकी भरा संदेश
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद की डिबाई विधानसभा सीट से भाजपा विधायक डॉ. अनीता लोधी राजपूत को एक बार फिर धमकी भरा संदेश भेजा गया है। विधायक ने सोमवार को एसएसपी गाजियाबाद व एसएसपी बुलंदशहर से मामले की शिकायत की थी। जिसके बाद मंगलवार को एक बार फिर आरोपी ने विधायक को धमकी भरा व्हाट्सएप मैसेज भेजा है।

मैसेज में आरोपी ने धमकाते हुए कहा कि परिवार के एक सदस्य की हत्या के बाद ही आप पैसे की व्यवस्था करेंगे। आप मुंबई में नटवर लाल देसाई की हत्या को भूल गए हैं। आरोपी ने कहा कि अब आप अपने जीवन के आखिरी दिनों का आनंद लें। देसाई ने भी मेरी मांग को गंभीरता से नहीं लिया और नतीजन वह मारा गया और उसके परिवार ने मुझे दो बार भुगतान किया। वहीं, विधायक डॉ. अनीता लोधी राजपूत ने बताया कि वह लगातार गाजियाबाद और बुलंदशहर एसएसपी के संपर्क में हैं। साथ ही उन्होंने आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed