फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Police Have No Breakthrough in Builder Suicide Case,

इंदौर: बिल्डर बंटी नागर सुसाइड केस में पुलिस खाली हाथ, पारिवारिक और व्यावसायिक कारणों की जांच जारी

Wed, 30 Sep 2026 09:26 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Wed, 30 Sep 2026 09:26 PM IST
सार

इंदौर के बिल्डर संदीप उर्फ बंटी नागर की आत्महत्या के तीन दिन बाद भी पुलिस कारणों का पता नहीं लगा सकी है। पुलिस पारिवारिक विवाद, व्यापारिक प्रतिस्पर्धा और ब्लैकमेलिंग समेत कई पहलुओं पर जांच कर रही है। मोबाइल जब्त कर करीब एक महीने की कॉल डिटेल और संपर्कों की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Police Have No Breakthrough in Builder Suicide Case,
बिल्डर संदीप उर्फ बंटी नागर

विस्तार

बिल्डर संदीप उर्फ बंटी नागर के खुदकुशी मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस जांच को लेकर खाली हाथ है। नागर ने रविवार को पलासिया थाना क्षेत्र के साकेत नगर स्थित अपने दफ्तर में पत्नी की साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस अब भी बिल्डर द्वारा आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लगा पाई है। 
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है। तीन से चार एंगलों पर जांच पड़ताल चल रही है। पहले एंगल में पारिवारिक कारणों को पुलिस द्वारा खंगाला जा रहा है। वहीं, प्रारंभिक तौर पर पुलिस परिजनों से ही पूछताछ कर रही है। क्या घर में किसी तरह का कोई विवाद  था? या संदीप उर्फ बंटी नागर कुछ पारिवारिक परेशानियों से जूझ रहे थे? अन्य कारण के तौर पर व्यापारिक प्रतिस्पर्धा या अन्य व्यापारियों के द्वारा किसी प्रोजेक्ट को लेकर परेशान किए जाने की बात को लेकर जांच कर रही है। इसके चलते पुलिस उनके व्यापारिक मित्रों से पूछताछ करने में जुटे हुई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सुसाइड मामले में सुराग के लिए बिल्डर बंटी नागर के मोबाइल खंगाल रही पुलिस, आज पार्टनरों से करेगी पूछताछ
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल खोल सकता है राज
तीसरे कारण के रूप में ब्लैकमेलिंग को शामिल किया गया है और पुलिस ने इसके चलते संदीप उर्फ बंटी नागर के मोबाइल फोन को भी जब्त किया है और तकरीबन एक महीने की कॉल डिटेल को पुलिस द्वारा खंगाला जा रहा है साथ ही आखरी बार संदीप उर्फ बंटी नागर ने किन लोगों से बातचीत की और किस विषय को लेकर बातचीत की, उसको लेकर भी पुलिस जांच जारी है। वहीं, पुलिस ने पिछले दिनों घटनास्थल से एक साड़ी बरामद की थी, उसके बारे में पुलिस द्वारा जब जांच की गई तो वह उनकी पत्नी की साड़ी निकली। इसके चलते यह अनुमान लगाया जा रहा है कि संदीप उर्फ बंटी नागर ने पहले ही आत्महत्या का मन बना लिया था, जिसके चलते वह घर से ही साड़ी को लेकर ऑफिस पर आए और जब ऑफिस पर कोई नहीं था उसी समय उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed