फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsgdf

Noida News: पत्नी से परेशान युवक ने बनाया वीडियो, फिर दे दी जान

Wed, 30 Sep 2026 09:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
dfsgdf
वीडियो बनाकर युवक ने की आत्महत्या, पत्नी पर लगाया आरोप
विज्ञापन

-बिसरख कोतवाली क्षेत्र के मिलक लच्छी गांव की घटना
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के मिलक लच्छी गांव में रहने वाले एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया। उसने अपनी पत्नी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसके बाद उसने गले में फंदा लगाने की घटना का भी वीडियो बनाकर खुदकुशी कर ली।

कानपुर देहात निवासी अजय सिंह (25) ग्रेनो वेस्ट के मिलक लच्छी गांव में किराये के मकान में पत्नी के साथ रहता था। वो ऑनलाइन डिलीवरी का काम करता था। पुलिस ने बताया कि अजय ने मंगलवार को आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो में उसने अपनी पत्नी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पत्नी को खुद की मौत का जिम्मेदार ठहराया। वीडियो में अजय ने कहा कि उसने 9 फरवरी को प्रेम विवाह किया था लेकिन इसके बाद भी उसकी पत्नी दूसरे लड़कों से फोन पर बात करती थी। उसने पत्नी के नंबर की कॉल हिस्ट्री निकाली। आरोप लगाया कि उसने पत्नी से दूसरे लड़कों से बात करने से इंकार किया। इस पर पत्नी से गाली गलौज की। वह काफी परेशान हो चुका था। इस कारण अब दुनिया छोड़कर जा रहा है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवक ने आत्महत्या करने से पहले वीडियो रिकॉर्ड की और फंदा भी दिखाया।। परिजनों की शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed