फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   गैर इरादतन हत्या मामले में आरोपी दोषी करार, सजा

गैर इरादतन हत्या मामले में आरोपी दोषी करार, सजा

Thu, 17 May 2018 11:29 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
गैर इरादतन हत्या मामले में आरोपी दोषी करार
विज्ञापन

- अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम ने दोषी को सुनाया चार वर्ष कारावास
- अप्रैल 2014 में पिस्टल साफ करते समय चली गोली से प्रदीप की हुई थी मौत
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। खुर्जा नगर थाना क्षेत्र में मई 2014 में हुए गैर इरादतन प्रदीप हत्याकांड में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम वीरेंद्र कुमार ने आरोपी को दोषी माना है। साथ ही उसे चार वर्ष कारावास व 10 हजार रुपये अर्थदंड सुनाया गया है।

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी प्रताप सिंह अंबा ने बताया कि वादी विजेंद्र सिंह ने थाना खुर्जा नगर में तहरीर देकर दो मई 2014 को गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि 2 मई 2014 को उनक पुत्र प्रदीप के एक दोस्त की बहन की शादी थी। वादी का पुत्र प्रदीप शादी में शामिल होने के लिए अपने दोस्त अभय को साथ लेने उसके घर पर आया था। दोपहर करीब डेढ़ बजेे अभय का बड़ा भाई अश्वनी अपनी पिस्टल से छेड़छाड़ करने लगा। इसी दौरान लापरवाही से अश्वनी की पिस्टल से गोली चल गई। गोली वादी के पुत्र प्रदीप को जा लगी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया था। उपचार के लिए उसे हायर मेडिकल सेंटर मेरठ रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में गैर इरातदन हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी अश्वनी के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में पेश कर दी थी। मामले में दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की बहस व गवाहों के बयानों को सुनने के बाद न्यायाधीश ने आरोपी को दोषी मानते हुए चार वर्ष कारावास व दस हजार रुपये अर्थदंड सुनाया है। साथ ही आदेशित किया कि अर्थदंड की आधी धनराशि वादी को अदा की जाए।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed