{"_id":"5afc72574f1c1bd2408b5dbc","slug":"152649377914-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना सूचना पावर कॉरपोरेशन में करोड़ों के टेंडर निरस्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना सूचना पावर कॉरपोरेशन में करोड़ों के टेंडर निरस्त
Updated Wed, 16 May 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना सूचना पावर कॉरपोरेशन में करोड़ों के टेंडर निरस्त
- टेंडर निरस्त किए जाने से ठेकेदारों में मची खलबली
- अवैध रूप से दोबारा टेंडर जारी करने की तैयारी में अफसर
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। चहेते ठेकेदार को टेंडर न दिए जाने के चलते पावर कॉरपोरेशन के अफसरों ने करोड़ों रुपये के टेंडरों को निरस्त कर दिया। टेंडर निरस्त करने के लिए कोई सूचना ठेकेदारों को नहीं दी गई। अब अफसर दोबारा से टेंडर करने की तैयारी में जुटे हुए हैं।
मार्च माह में विभाग में तैनात संविदा कर्मचारियों के टेंडर किए जाने थे। तीन में से दो सर्किल में टेंडर जारी कर दिए गए, लेकिन सर्किल प्रथम में अभी तक टेंडर जारी नहीं किए जा सके हैं। उक्त सर्किल में टेंडर प्रक्रिया के लिए अफसरों ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर कार्यादेश की तैयारी शुरू कर दी थी, लेकिन एक चहेते ठेकेदार को टेंडर न मिलने पर अफसरों ने टेंडर डालने वाले सभी ठेकेदारों से संपर्क किया, लेकिन कोई बात नहीं बन सकी। जिसके चलते तत्कालीन चीफ इंजीनियर द्वारा बिना सूचना के टेंडरों को निरस्त कर दिया गया। इसके बाद अफसरों ने फिर से टेंडर निकाले, लेकिन टेंडर डालने वाले पांचों ठेकेदारों के दस्तावेज पूरे न होने के चलते टेंडर निरस्त कर दिए गए। अब अफसर दोबारा से टेंडर प्रक्रिया पूरी करने में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि निरस्त किए गए टेंडरों की कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये है। पावर कॉरपोरेशन एसई रंजीत सिंह यादव ने बताया कि चीफ द्वारा टेंडर निरस्त किए गए थे। प्रकरण मेरी तैनाती से पूर्व का है। नए सिरे से टेंडर करने की तैयारी की जा रही है।