फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया 25 हजार का इनामी

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया 25 हजार का इनामी

Wed, 16 May 2018 11:32 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी दबोचा
विज्ञापन

- पैर में गोली लगने से घायल हुआ बदमाश, जिला अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। स्वाट टीम ने बुधवार शाम खानपुर क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी बदमाश को पैर में गोली लगने के बाद दबोच लिया। वहीं उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। टीम ने उसकी तलाश में रात भर क्षेत्र में कांबिंग की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

स्वाट टीम प्रभारी शौकेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार शाम को वह टीम के साथ अपराधियों की तलाश कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि खानपुर क्षेत्र में दो बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही स्वाट टीम प्रभारी टीम के साथ खानपुर पहुंचे और स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी। कुछ ही देर में स्वाट टीम व स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के गांव मनिया टीकरी के पास स्थित चौराहे पर नाके बंदी शुरू कर दी। इस दौरान बाइक सवार दो युवक आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, इस पर आरोपी पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगे। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग शुरू की। इससे पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। वहीं दूसरा बदमाश बाइक से कूदकर भागने में कामयाब रहा। पकड़े गए बदमाश कि शिनाख्त सोनू पुत्र ओमवीर निवासी गांव सुल्तानपुर थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई। आरोपी पर जिले भर में करीब आधा दर्जन से अधिक मुकदमें पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed