{"_id":"5af5c6004f1c1be8408b47b4","slug":"152605644512-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ैसों का लालच देकर, मासूम से रेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ैसों का लालच देकर, मासूम से रेप की कोशिश
Updated Fri, 11 May 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पैसों का लालच देकर मासूम से रेप की कोशिश
- पीड़िता के शोर मचाने पर भाग निकला था आरोपी, देरी से गांव में पहुंची पुलिस
- कक्षा चार की छात्रा है पीड़िता, पुलिस ने पिता की शिकायत पर रिपोर्ट की दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
औरंगाबाद। पुलिस की हरसंभव कोशिश के बावजूद क्षेत्र में मासूम बच्चियों व छात्राओं से रेप के मामले थमते नजर नहीं आ रहे हैं। क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार देर शाम गांव निवासी एक युवक ने दस वर्षीय मासूम बच्ची को पैसों का लालच देकर रेप की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला, परिजनों की सूचना के घंटो बाद पुलिस गांव पहुंची और पीड़ित पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की 10 वर्षीय पुत्री गांव के ही प्राईमरी स्कूल में कक्षा चार की छात्रा है। बृहस्पतिवार देर शाम वह अपने मकान के बाहर खड़ी हुई थी। इस दौरान गांव निवासी एक युवक उसे पैसों का लालच देकर पास ही के एक मकान में ले गया और वहां युवक ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी युवक मौके से भाग निकला। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने मामले की सूचना 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को दी। सूचना देने के बावजूद भी पुलिस काफी देरी से पहुंची। शुक्रवार सुबह पीड़िता के पिता ने अन्य ग्रामीणों के साथ थाने पर पहुंचकर आरोपी युवक को नामजद कर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 354, पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्यवाहक एसओ दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी पिंटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी अभी फरार है, जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
-----------