{"_id":"5af484ac4f1c1b61098b8fb2","slug":"1525974186146-50-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने पड़ोसी युवक से हड़पे 6.50 लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने पड़ोसी युवक से हड़पे 6.50 लाख रुपये
Updated Thu, 10 May 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने पड़ोसी युवक से हड़पे 6.50 लाख रुपये
- रुपये वापस मांगने पर आरोपी महिला ने दी जान से मारने की धमकी
- पीड़ित युवक ने एसपी सिटी को पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। विद्युत विभाग में कार्यरत एक महिला ने पड़ोसी युवक से 6.50 लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है कि युवक द्वारा जब रुपये वापस मांगे गए तो महिला ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए अभद्रता की। पीड़ित की शिकायत पर एसपी सिटी ने नगर कोतवाली पुलिस को मामले में जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
नगर के लल्ला बाबू चौराहा के निकट रहने वाले युवक पंकज कुमार शर्मा ने बृहस्पतिवार को एसपी सिटी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पड़ोस में रहने वाली एक महिला विद्युत विभाग में कार्यरत है। जून 2017 में महिला ने पंकज को अपनी निजी जरुरत बताते हुए 6.50 लाख रुपये की मांग की थी। साथ ही उस दौरान उसने एक माह के भीतर रुपये लौटाने का आश्वासन दिया था। महिला से पारिवारिक संबंध होने के कारण उसे रुपये दे दिए गए थे। एक माह बाद महिला से रुपये वापस मांगे गए तो उसने एक चेक दे दिया। बाद में चेक को बैंक में भुगतान के लिए लगाया तो वह बाउंस हो गया। पीड़ित ने जब आरोपी महिला से रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने उनके साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली। शिकायत सुनने के बाद एसपी सिटी डा. प्रवीन रंजन सिंह ने नगर कोतवाली पुलिस को मामले में जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैें।
----------