फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   प्रेमी के धोखा देने पर प्रेमिका ने खाया जहर, गंभीर

प्रेमी के धोखा देने पर प्रेमिका ने खाया जहर, गंभीर

Mon, 16 Apr 2018 12:12 AM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी के धोखा देने पर प्रेमिका ने खाया जहर, गंभीर
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती ने प्रेमी से धोखा मिलने पर जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। युवती को निजी अस्पताल से गंभीरावस्था में हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है।

बता दें कि नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती नगर के ही एक डिग्री कालेज में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही है। युवती को पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक से पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों की मानें तो युवती का युवक के साथ शनिवार को किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस दौरान युवती ने युवक से शादी का प्रस्ताव भी रखा था। लेकिन, युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद युवती ने घर पहुंच कर जहर खा लिया। युवती की हालत बिगड़ने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई। परिजनों ने उसे मेरठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे गंभीरावस्था में हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। युवती की हालत में फिलहाल सुधार बताया जा रहा है। वहीं नगर कोतवाली पुलिस मामले की जानकारी होने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed