फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   मुठभेड़ के बाद दबोचा गया एक वाहन चोर, एक फरार

मुठभेड़ के बाद दबोचा गया एक वाहन चोर, एक फरार

Mon, 09 Apr 2018 12:25 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद दबोचा गया एक वाहन चोर, एक फरार
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात मुठभेड़ के बाद एक वाहन चोर को दबोच लिया। जबकि, उसका एक साथी भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से एक बाइक व अवैध असलाह बरामद किए हैं।

सीओ सिटी जगदीश चंद्र ने बताया कि शनिवार रात उपनिरीक्षक अनिल कुमार पुलिस टीम के साथ संदिग्धों की तलाश में चेकिंग कर रहे थे। एक सूचना पर पुलिस टीम ने गांव नीम खेड़ा रोड के पास से बिना नंबर की बाइक सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया। इस पर बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को बाइक समेत दबोच लिया। उसका एक साथी अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग निकला। पूछताछ में आरोपी की शिनाख्त वीरेंद्र उर्फ संजय पुत्र नत्थीमल गुप्ता निवासी मोहल्ला मुरारीनगर के रुप में हुई। नगर कोतवाल ने बताया कि बरामद बाइक को आरोपी वीरेंद्र ने अपने फरार साथी के साथ मिलकर गत दिनों बुलंदशहर सीडीओ कार्यालय से चोरी किया था। इसके अलावा यमुनापुरम क्षेत्र से भी एक बाइक चोरी की थी। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। साथ ही आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed