{"_id":"5aca63cf4f1c1b5c6b8b47a2","slug":"152321326616-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह जिलों की टीम ने सरगना को पकड़ने के लिए की छापेमारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह जिलों की टीम ने सरगना को पकड़ने के लिए की छापेमारी
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह जिलों की टीम ने सरगना को पकड़ने के लिए की छापेमारी
बुलंदशहर। नकली दवाओं के काले कारोबार के सरगना को पकड़ने के लिए जिले में शनिवार की रात छह जिले की टीमों ने आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर छापेमारी की। हालांकि सरगना समेत कई अन्य आरोपी मौके पर टीम को नहीं मिले। बाद में एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर अफसर अमरोहा के लिए रवाना हो गए। आधी रात तक चली टीम की कार्रवाई से लोगों में खलबली मची रही।
गत दिनों अमरोहा जनपद में दो करोड़ से अधिक रुपये की नकली दवाएं बरामद की गई थी। पुलिस और औषधि विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस और औषधि विभाग की टीम ने औरंगाबाद क्षेत्र से नीरज शर्मा निवासी शास्त्री नगर को गिरफ्तार किया था। अफसरों की पूछताछ में गिरफ्तार नीरज शर्मा ने जो कबूल किया वह काफी चौंकाने वाला है। सूत्रों ने दावा किया है कि नीरज शर्मा ने अफसरों को बताया कि न केवल एनसीआर बल्कि दिल्ली, मेरठ, बागपत, हापुड़, एटा, मैनपुरी, मथुरा, आगरा समेत कई जिलों में नकली दवाई की सप्लाई की जा रही थी। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए शनिवार की दोपहर बुलंदशहर, मेरठ, हापुड़, मुरादाबाद, बागपत, अमरोहा के औषधि विभाग के अफसरों और असिस्टेंट कमिश्नर राजेश श्रीवास्तव ने टीम बनाकर शहर में संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की। हालांकि छापेमारी से पूर्व ही उक्त स्थानों को पूरी तरह से साफ कर दिया गया था। फिर भी टीम ने नगर के दुर्गा पुरम कालोनी से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। टीम युवक को हिरासत में लेकर अमरोहा के लिए रवाना हो गई। एक दर्जन से अधिक अफसरों और पुलिस की कार्रवाई से शहर में हड़कंप मचा रहा।