फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दबोचा 25 हजार का इनामी

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दबोचा 25 हजार का इनामी

Fri, 30 Mar 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी दबोचा
विज्ञापन

- देर रात अनूपशहर पुलिस की डरौरा नहर पुल पर बदमाशों से हुई भिड़ंत
- पैर में गोली लगने से घायल हुआ इनामी, एक साथी भागा
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर/अनूपशहर। बिजली तार चोरी करने की फिराक में डरौरा नहर पुल पर मौजूद बदमाशों से बृहस्पतिवार देर रात अनपूशहर पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से 25 हजार का इनामी एक बदमाश घायल हो गया, जिसे पुलिस ने दबोच लिया। जबकि, दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा।

अनूपशहर थाना निरीक्षक श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात वह टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी जब वह अनिवास नहर पुल पर पहुंचे तो मुखबिर ने सूचना दी कि दो व्यक्ति डरौरा नहर पुल के पास बिजली तार चोरी करने की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते ही निरीक्षक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां एक बाइक पर सवार दो बदमाश पुलिस की गाड़ी को देख भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस के पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस टीम ने भी बदमाशों पर फायरिंग की। इससे एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तुरंत दबोच लिया। वहीं दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। पकड़े गए बदमाश की शिनाख्त इस्लाम पुत्र साबुद्दीन निवासी गांव सुनाई थाना अनूपशहर के रूप में हुई। आरोपी अपने गैंग के साथ बिजली के तार चोरी कर बेचने का काम करता था। बीते दिनों कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नीमखेड़ा में एक बिजली घर से लाखों रुपये का तार चोरी हुआ था। कोतवाली देहात पुलिस ने छह आरोपियों को मामले में गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया था। जबकि, आरोपी इस्लाम व उसके तीन साथी फरार थे। इस्लाम पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed