फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को जिंदा जलाने का प्रयास

अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को जिंदा जलाने का प्रयास

Thu, 29 Mar 2018 10:49 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न करने पर महिला को जिंदा जलाने का प्रयास
विज्ञापन

- पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर की कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। शिकारपुर थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर जिंदा जलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई है।

थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने बुधवार को एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी करीब नौ वर्ष पूर्व सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने काफी दान दहेज भी दिया था। इसके बावजूद आरोपी ससुरालीजन दहेज से खुश नहीं थे। अतिरिक्त दहेज की मांग व एक लाख रुपये की डिमांड को लेकर पीड़िता का आए दिन उत्पीड़न किया जाता। पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2015 में ससुरालीजनों की पिटाई से उसका गर्भपात भी हो गया था। पीड़िता धीरे-धीरे सब कुछ सही हो जाने की आस में उत्पीड़न सहती रही। आरोप है कि गत 28 नवंबर को ससुरालीजनों ने उसे जिंदा जलाने की कोशिश करते हुए उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क दिया। उसके शोर मचाने पर ग्रामीणों के पहुंचने के डर से आरोपी उसे कार में डाल कर शिकारपुर चुंगी के निकट मारपीट कर छोड़ गए। पीड़िता ने एसएसपी से आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी मुनीराज जी. ने पीड़िता को जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed