{"_id":"5abd20064f1c1b9a618b45ca","slug":"152234420519-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधारी चुकाने के लिए मुनीम ने ही रची थी लूट की साजिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उधारी चुकाने के लिए मुनीम ने ही रची थी लूट की साजिश
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधारी चुकाने के लिए मुनीम ने रची थी लूट की साजिश
- पुलिस ने लूट के आरोपी मुनीम को किया गिरफ्तार, नगदी भी बरामद
- बुधवार को नगर के डीएम रोड पर व्यापारी से लूटे थे एक लाख
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर को आवास विकास चौकी के निकट हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पीड़ित मुनीम ने ही उधार की रकम चुकाने के लिए झूठी लूट की वारदात की पटकथा रची थी। पुलिस ने आरोपी मुनीम को गिरफ्तार कर रकम बरामद कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
नगर के भूड़ स्थित एक बिल्ंिडग मैटिरीयल व्यापारी ने बुधवार को नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, कि उसका मुंशी अमन शर्मा निवासी साठा डीएम रोड स्थित एक बैंक से रुपये निकालने के लिए गया था। उसने चेक के माध्यम से बैंक से एक लाख रुपये निकाले थे। जब वह बैंक से निकला तो कुछ ही दूरी पर चौकी के निकट अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उसके सिर पर वार कर एक लाख रुपये लूट लिए हैं। मामले में नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जांच के दौरान मामला संदिग्ध नजर आया। जब मुंशी से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सारा राज उगल दिया। उसने पुलिस को बताया कि उस पर एक व्यक्ति के कुछ रुपये उधार हैं, वह व्यक्ति उससे बार-बार रुपयों का तगादा कर रहा था। कुछ दिन पूर्व उसके मालिक ने उसे नौकरी से निकालने की भी बात कही थी। नौकरी जाने के डर व उधारी चुकाने के उद्देश्य से उसने फर्जी लूट की पटकथा रची थी। पुलिस ने आरोपी से लूटी गई रकम भी बरामद कर ली है। साथ ही उसे न्यायिक हिरासत में जेल भी भेज दिया गया है।