फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अवंतिका गंगा घाट पर डूबे युवक का मिला शव

अवंतिका गंगा घाट पर डूबे युवक का मिला शव

Mon, 26 Mar 2018 11:04 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अवंतिका गंगा घाट पर डूबे युवक का मिला शव
अहार। थाना क्षेत्र के अवंतिका देवी मंदिर पर लगे नवरात्रि मेला के दौरान गंगा स्नान करने गया युवक डूब गया था। चार दिन बाद युवक का शव सोमवार दोपहर को बरामद हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बता दें कि गत 22 मार्च को अनूपशहर थाना क्षेत्र के गांव रौरा निवासी भुवनेश(20) पुत्र सुखपाल अपने भाई के बेटे के मुंडन संस्कार में परिवार के साथ अवंतिका देवी मंदिर पर आया था। बताया गया कि शाम करीब छह बजे भुवनेश गंगा स्नान कर रहा था। थोड़ी देर में ही गहरे जल में जाने के कारण वह डूब गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका था। गोताखोर लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। सोमवार दोपहर को युवक का शव मंदिर के निकट ही गंगा किनारे मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन




शराब की दुकान में चोरी की कोशिश
अहार। थाना क्षेत्र के गांव बनवारी पुर स्थित एक अंग्रेजी शराब की दुकान में रविवार देर रात चोरों ने चोरी की कोशिश की। सेल्समैनों ने बताया कि रविवार देर शाम को दुकान बंद करने के बाद वह अंदर ही सो गए थे। देर रात करीब ढाई बजे दुकान की दीवार में कूमल कर चोरों ने अंदर घुसने की कोशिश की। आवाज सुनकर सेल्समैन उठ गए तथा एक चोर पर डंडे से वार कर दिया और शोर मचा दिया। जिसके बाद चोर मौके से भाग निकले। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed