{"_id":"5ab92f1b4f1c1ba3238b74b0","slug":"152208591818-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से ठगे लाखों रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से ठगे लाखों रुपये
Updated Mon, 26 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे में नौकरी के नाम पर युवक से लाखों ठगे
बुलंदशहर। ठगों ने नगर के मोहल्ला राधानगर के एक युवक से रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लाख रुपये ठग लिए। दो साल बाद जब पीड़ित ने नौकरी न लगने पर आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो उन्होंने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने अब एसएसपी से मामले की शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित मुकेश सिंह पुत्र अखिलेश ने एसएसपी को शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि वह पोस्ट ग्रेजुएट है और फिलहाल बेरोजगार है। उसके घर पर हापुड़ क्षेत्र निवासी दो लोगों का आना-जाना था। आरोपियों ने पीड़ित के परिजनों को बताया कि उनकी रेलवे विभाग के अधिकारियों से अच्छी पहचान है। आरोपियों ने आठ लाख रुपये में उसकी टीटीई के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये की मांग की। आरोप है कि अब दो साल बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने उसकी नौकरी नहीं लगवाई। इस पर जब पीड़ित ने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। ब्यूरो