फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   शॉर्ट सर्किट से बैंक में लगी आग, कामकाज ठप

शॉर्ट सर्किट से बैंक में लगी आग, कामकाज ठप

Mon, 26 Mar 2018 11:04 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से बैंक में लगी आग, कामकाज ठप
विज्ञापन

- बैंक की बिजली सप्लाई व कंप्यूटर के तार जले
- नगर की एसबीआई मुख्य शाखा में रविवार को हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नगर के मेरठ बस स्टेंड के समीप स्थित एसबीआई मुख्य शाखा में रविवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के कारण बैंक की बिजली सप्लाई और कंप्यूटर के तार आदि पूरी तरह से जल गए, जिससे सोमवार को बैंक में कामकाज ठप रहा। हालांकि आग से बड़ा नुकसान होने की बात से अफसर इनकार कर रहे हैं।

नगर स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में रविवार को अवकाश के दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। गनीमत रही कि आग लगने से तार और केबल के अलावा अन्य किसी उपकरण में आग नहीं लगी। यदि अवकाश के दिन बैंक में आग भड़क जाती तो बैंक में रखे कंप्यूटर समेत लाखों, करोड़ों के उपकरण जलकर राख हो जाते। रविवार को लगी आग के चलते सोमवार को बैंक में कामकाज पूरी तरह से प्रभावित रहा। दिन भर लोग रुपये निकालने और जमा करने के लिए भटकते रहे, लेकिन कंप्यूटर सिस्टम ठप होने के चलते लोगों को मायूसी ही हाथ लगी। लीड बैंक मैनेजर सतपाल मेहता ने बताया कि बैंक में आग लगने की जानकारी नहीं है। इसके बारे में जानकारी की जाएगी। जल्द ही सिस्टम चालू कर लोगों को राहत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed