{"_id":"5ab6a57c4f1c1be83f8b4de3","slug":"152191961220-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमाफिया के मकान का नहीं पास है नक्शा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमाफिया के मकान का नहीं पास है नक्शा
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमाफिया के मकान का नहीं पास है नक्शा
बुलंदशहर। नगर क्षेत्र स्थित एक भूमाफिया के मकान के दस्तावेज खंगालने के बाद भी बीडीए अधिकारियों को कोई फाइल हाथ नहीं लगी। अधिकारियों ने अब आरोपी भूमाफिया के खिलाफ नोटिस जारी करने की तैयारी कर रहे हैं। बीडीए की इस कार्रवाई से मकान मालिक परेशान हैं।
पांच दिन पूर्व डीएम कालोनी में दीवार लगाने को लेकर एक भूमाफिया ने डीएम के खिलाफ प्रदर्शन कर जाम लगाने की कोशिश की थी। पूरे मामले में डीएम के आदेश पर पूर्व में ही आरोपी समेत अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। अब बीडीए अफसरों की जांच में खुलासा हुआ है कि महावीर सिंह के मकान का नक्शा भी नहीं पास है। इस पर अब अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। बीडीए सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि दफ्तर में आरोपी के मकान संबंधी फाइल की जांच कराई गई, लेकिन कोई फाइल नहीं मिली। इससे स्पष्ट है कि आरोपी ने मकान निर्माण से पूर्व नक्शा पास नहीं कराया है। सचिव ने बताया कि अब विभाग द्वारा आरोपी के खिलाफ नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जाएगी। नोटिस का जवाब न देने पर आरोपी के मकान को सीज किया जाएगा। ब्यूरो