फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   नशीला पदार्थ खिला सीआरपीएफ में तैनात महिला से रेप, फिर की शादी

नशीला पदार्थ खिला सीआरपीएफ में तैनात महिला से रेप, फिर की शादी

Fri, 23 Mar 2018 10:15 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
नशीला पदार्थ खिलाकर सीआरपीएफ में तैनात महिला से दुष्कर्म
विज्ञापन

- 22 सितंबर 2017 की घटना, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की जांच
- प्रारंभिक जांच में संदिग्ध लग रही घटना, आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के भूड़ चौराहे से एक महिला को लिफ्द देने के बहाने नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने व फिर शादी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला सीआरपीएफ में दिल्ली में तैनात है। सितंबर 2017 की घटना में पीड़िता ने अब जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बीबीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह दिल्ली में सीआरपीएफ में तैनात है। गत 22 सितंबर 2017 को वह भूड़ चौराहे से गांव जाने के लिए साधन का इंतजार कर रही थी। इस दौरान तीन लोगों ने उसे कार में गांव तक लिफ्ट देने की बात कही। पीड़िता परीचित होने के कारण उनकी कार में सवार हो गई। आरोप है कि कार सवार अमित नामक युवक ने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया, जिसके बाद पीड़िता बेहोश हो गई। आरोप है कि इसके बाद आरोपी अमित ने उसके साथ दुष्कर्म किया और आर्य समाज मंदिर में ले जाकर शादी कर ली। आरोपी अमित के साथ संजीव व ललित नाम के दो व्यक्ति और भी थे, जो उसके रिश्तेदार हैं। आरोप है कि इसके बाद आरोपी अमित ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अब देहात कोतवाली में तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। देहात कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि मामले में तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की सत्यता स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed