फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   गृहक्लेश में महिला ने खाया जहर, गंभीर

गृहक्लेश में महिला ने खाया जहर, गंभीर

Sun, 11 Mar 2018 01:20 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
गृहक्लेश में महिला ने खाया जहर, गंभीर
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र में एक महिला ने गृहक्लेश से परेशान होकर शुक्रवार देर रात जहर खा लिया। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर किया गया है।

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला की करीब एक साल पहले शादी हुई थी। महिला के मायके वालों ने बताया कि शादी के बाद महिला को अपने पति की बुरी आदतों के बारे में पता चला। वह आए दिन शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। शुक्रवार शाम को भी आरोपी ने शराब के नशे में उसे पीटा। इससे परेशान होकर उसने अपने परिजनों से शिकायत की थी। मारपीट से तंग महिला ने देर रात अपने कमरे में जाकर जहर खा लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई। इसके बाद उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीरावस्था में हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर पुलिस घटना की जानकारी से अनभिज्ञता जता रही है। अस्पताल में महिला की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed