{"_id":"5a7f27464f1c1bf07b8b6982","slug":"151828276812-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका के साथ छेड़छाड़, अपहरण की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षिका के साथ छेड़छाड़, अपहरण की कोशिश
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षिका के साथ छेड़छाड़, अपहरण की कोशिश
- पीड़िता ने अज्ञात बाइक सवार युवक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
- सिटी के मोहन कुटी क्षेत्र की घटना, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में मनचलों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है, वहीं एंटी रोमियो दल भी एक्टिव नजर नहीं आ रहा है। इस कारण मनचलों के हौसले बुलंद हैं। आरोपी ने स्कूल से लौट रही शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ कर अपहरण की कोशिश की। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
नगर के मोहनकुटी क्षेत्र स्थित एक स्कूल की शिक्षिका बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे स्कूल से घर जा रही थी। पीड़िता ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके साथ स्कूल स्टाफ के कुछ लोग भी साथ में टैंपो स्टैंड की ओर जा रहे थे। आरोप है कि इस दौरान पास ही में हलवाई का काम करने वाला एक आरोपी युवक उबेश अपने दोस्त के साथ बाइक लेकर पहुंच गया और उसके साथ छेड़छाड़ की। वहीं आरोपी ने जबरन उसे अपनी बाइक पर बैठाकर अपहरण की कोशिश भी की। पीड़िता के शोर मचाने व लोगों के आने पर आरोपी अपने साथी संग वहां से उसे जान से मारने व बलात्कार की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता ने अपने परिजनों को मामले से अवगत कराया। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है व उसके साथी की तलाश जारी है।