फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   पहले दो सगी बहनों का छेड़ा, विरोध पर सिर फ ोड़ा

पहले दो सगी बहनों का छेड़ा, विरोध पर सिर फ ोड़ा

Wed, 07 Feb 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
दो सगी बहनों से छेड़खानी, विरोध करने पर हाकी से फोड़ा सिर
विज्ञापन

औरंगाबाद। कस्बे के एक मोहल्ले में सोमवार रात दो युवकों ने घर में घुसकर खाना बना रही दो सगी बहनों के साथ छेड़छाड़ की। इस दौरान छेड़खानी का विरोध करनेे पर आरोपियों ने दोनों बहनों की हाकी से पिटाई कर सिर फोड़ दिया। गंभीर हालत में दोनोें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, परिजनों ने दो आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।

पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता के भाई ने बताया कि उसकी दोनों बहनें सोमवार रात करीब आठ बजे घर में खाना बना रही थी। इस दौरान मोहल्ले के ही दो युवक घर के अंदर घुस आए और दोनों बहनों को पकड़ उनके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। दोनों के विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें पिटाई कर घायल कर दिया। घायलों की चीख सुनकर परिजन और मोहल्लेवासी मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। परिजनों की सूचना पर पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई, लेकिन बाद में दबाव में आरोपी को छोड़ दिया। परिजनों ने घायलों को सीएचसी लखावटी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एक युवती की हालत गंभीर बताई गयी है। मंगलवार दोपहर पीड़िताओं के भाई ने दो आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। वहीं, कार्यवाहक एसओ दिलीप बिंद ने बताया कि अभी तक मामले में कोई तहरीर नही आयी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed