{"_id":"5a70b3a44f1c1b87268b7486","slug":"15173356645-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैत ऐन साहब को रिमांड पर लेगी बुलंदशहर पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैत ऐन साहब को रिमांड पर लेगी बुलंदशहर पुलिस
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
डकैत ऐन साहब को रिमांड पर लेगी बुलंदशहर पुलिस
बुलंदशहर। जिला पुलिस के पचास हजार के इनामी डकैत को अलीगढ़ पुलिस मामूली धाराओं में जेल भेज चुकी है। अब जिला पुलिस डकैत को रिमांड पर लेने की तैयारी में जुट गई है।
पुलिस ने 22-23 दिसंबर को मुठभेड़ में दो डकैतों गोपाली और भगवानदास को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने सोनू गैंग का सदस्य होने की बात कुबूल की थी। पुलिस ने सोनू गैंग के फरार पांच सदस्यों पर 50-50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। पुलिस ने 28 दिसंबर को गैंग के सरगना सोनू को सिकंदराबाद क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था। इसके करीब एक सप्ताह के बाद पुलिस ने गैंग के चौथे सदस्य सत्ते को ढेर कर दिया था। पुलिस फरार चल रहे तीन अन्य डकैतों की तलाश में जुटी हुई थी। वहीं इस दौरान गत दिनों नाटकीय रुप से गैंग के सदस्य टीटू अहेरिया को एसटीएफ लखनऊ ने कोतवाली देहात के खुर्जा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। दूसरी ओर गैंग के मुख्य सदस्य ऐन साहब उर्फ रियासत को अलीगढ़ पुलिस ने मामूली धाराओं में सलाखों के पीछे पहुंचा दिया और बुलंदशहर पुलिस को इसकी भनक तक नहीं होने दी। एसएसपी मुनीराज जी. ने बताया कि अब अलीगढ़ जेल में बंद डकैत ऐन साहब को रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है। एसओ ककोड़ को दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। ब्यूरो